फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two lakhs swindled by presenting forged documents under the guise of business; one arrested

Delhi NCR News: व्यापार के नाम पर नकली दस्तावजे दिखाकर ठगे दो लाख, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
दो लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला स्थित साइबर थाना पुलिस ने व्यापार के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल फोन भी बरामद किया है। शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी का बैंक खाता देश के अन्य हिस्सों में भी साइबर ठगी के मामलों से जुड़ा हुआ है। शाहदरा साइबर थाने में नीरज कुमार जैन नामक व्यापारी की शिकायत पर यह केस हुआ था। शिकायतकर्ता रेडीमेड गारमेंट्स के निर्माण और उससे जुड़ी सामग्री के कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बीती 6 जुलाई को पवन कुमार डगर नामक व्यक्ति ने खुद को रेडीमेड गारमेंट्स और सिलाई मशीन सामग्री का सप्लायर बताकर उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने थोक में माल उपलब्ध कराने का झांसा दिया और पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए फर्जी कैटलॉग, इनवॉइस (चालान) और परिवहन (ट्रांसपोर्ट) से जुड़े दस्तावेज भी साझा किए।

कारोबारी ने आरोपी के झांसे में आकर और समय पर माल मिलने के आश्वासन पर भरोसा करते हुए विभिन्न ट्रांजैक्शन के माध्यम से करीब दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि पैसे मिलने के बाद आरोपी ने न तो सामान भेजा और न ही रकम वापस की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा साइबर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी जांच और डिजिटल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बदरपुर दिल्ली में आरोपी की मौजूदगी का सुराग लगाया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी पवन कुमार डगर (उम्र 41 वर्ष, निवासी बदरपुर, दिल्ली) को धर दबोचा। जांच में सामने आया कि वह कई मामलों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article