{"_id":"a9fb0e7c1053f34e3953195fe3fb66ab","slug":"two-labours-dead-while-repairing-lift-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में लिफ्ट से हादसा, 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में लिफ्ट से हादसा, 2 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 19 Sep 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ थाना मुजेसर क्षेत्र के सेक्टर-24 में शुक्रवार सुबह मरम्मत कार्य के दौरान एक कंपनी की लिफ्ट अचानक गिर गई। इस घटना में दो मजदूर उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-24 स्थित प्लॉट नंबर-77 में रॉयल टूल्स कंपनी है। यहां सुबह एक लिफ्ट की मरम्मत का कार्य चल रहा था। जवाहर कॉलोनी निवासी निवासी जितेन्द्र कुमार और बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी निवासी संजय कुमार लिफ्ट ठीक कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों मजदूरों ने लिफ्ट को ऊपर रोक रखा था और उसके नीचे खड़े हो कर लिफ्ट के व्हील (पहिए) सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई, जिससे जितेंद्र और संजय उसके नीचे दब गए।
शोर सुनकर कंपनी के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट को उठाकर दोनों को बाहर निकाला गया। गंभीर अवस्था में जितेन्द्र व संजय को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। जांच में पुलिस को पता लगा कि जितेंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर और संजय रोहताश नगर का निवासी था, दोनों की उम्र करीब 30-35 वर्ष के बीच है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कंपनी मालिक की लापरवाही सामने आई है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मवीर के मुताबिक परिजनों के आने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।