फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two laborers who entered septic tank to clean Gurugram die of suffocation

दर्दनाक: सफाई करने सेप्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, कीचड़ में फंस गए थे दोनों के शव

Mon, 06 Nov 2023 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Nov 2023 10:21 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दोनों मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। ऐसे में सेप्टिक टैंक की कीचड़ में बनने वाली गैसों के कारण उनका दम घुट गया और वह बेहोश होकर कीचड़ में ही गिर गए।

विज्ञापन
Two laborers who entered septic tank to clean Gurugram die of suffocation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-92 की रहेजा नवोदय सोसाइटी में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव कीचड़ में फंस गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को रस्सी के जरिए बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सेक्टर-93 चौकी पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन

चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवंत के अनुसार मृतकों की पहचान मूलरूप से झज्जर के रहने वाले परजीत (36) और यूपी मूल के रहने वाले राजकुमार (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि इन्हें सोसाइटी में बने करीब 30 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतारा गया था। इसमें कीचड़ अधिक थी। जानकारी के अनुसार सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दोनों मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। ऐसे में सेप्टिक टैंक की कीचड़ में बनने वाली गैसों के कारण उनका दम घुट गया और वह बेहोश होकर कीचड़ में ही गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस सोसाइटी में कोई आरडब्ल्यूए नहीं है। इन्हें मेंटेनेंस एजेंसी ने बुलाया था या किसी अन्य ने बुलाया था, इसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed