{"_id":"5d8bd4e18ebc3e01675615e5","slug":"two-killed-including-manager-of-pharmaceutical-company-in-auto-and-dumper-collision-in-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और डंपर की टक्कर, दवा कंपनी के मैनेजर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो और डंपर की टक्कर, दवा कंपनी के मैनेजर समेत दो की मौत
Thu, 26 Sep 2019 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरधाम मंदिर के पास फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ऑटो आगे जा रहे डंपर में घुस गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक व उसमें बैठे दंपती व डेढ़ साल की मासूम बच्ची को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां सौरभ कुमार (30) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि ऑटो चालक गुलशन कुमार (28) ने दोपहर को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सौरभ की पत्नी शैफाली (28) और मासूम अयाना की हालत गंभीर है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पांडव नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से निधौली कलां, एटा (यूपी) निवासी सौरभ अपने परिवार के साथ 311, गली नंबर-1, पंचशील कॉलोनी, वसंतपुर (फरीदाबाद) में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी शैफाली के अलावा डेढ़ साल की बेटी अयाना है। सौरभ दवा की कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर थे। कुछ दिन पूर्व सौरभ की पत्नी शैफाली की दादी की कानपुर में मृत्यु हो गई थी।
पूरा परिवार उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने कानपुर गया था। मंगलवार तड़के चार बजे परिवार आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। स्टेशन से बाहर निकलकर सौरभ ने फरीदाबाद के लिए गुलशन कुमार का ऑटो लिया।
सौरभ परिवार के साथ ऑटो में सवार होकर फरीदाबाद के लिए निकला। इस बीच जैसे ही ऑटो अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो अचानक आगे चल रहे डंपर से भिड़ंत हो गई।
हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। डंपर चालक फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर 12.50 बजे ऑटो चालक गुलशन ने भी दम तोड़ दिया। इधर हालत गंभीर होने पर शैफाली और अयाना को एलबीएस अस्पताल से मैक्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ ऑटो चालक गुलशन परिवार के साथ गोकुलपुरी में रहता था। परिवार में माता-पिता, दो भाई, एक बहन के अलावा पत्नी व दो बच्चे हैं।