फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Jamati run away from Narela caught from Patparganj village

नरेला से भागे दो जमाती पटपड़गंज गांव से पकड़े

Sun, 05 Apr 2020 04:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Two Jamati run away from Narela caught from Patparganj village
एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए जाते जमाती। - फोटो : अमर उजाला
नरेला इलाके में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से दो जमाती भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पटपड़गंज गांव स्थित उनके घर पहुंची तो दोनों मिल गए। उनके खिलाफ नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को वापस नरेला स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पटपड़गंज गांव के रहने वाले ये दोनों जमाती पिछले दिनों जमात में चंडीगढ़ गए थे। लॉकडाउन के कारण दोनों वहीं फंस गए। 31 मार्च की रात दोनों नरेला के पास से बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे जमात से लौट रहे हैं। इन्हें कोरोना संदिग्ध मानकर सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। 
विज्ञापन


औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन्हें नरेला में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को दोनों मौका देखकर नरेला से भाग निकले। इधर, फौरन सीसीटीवी की जांच की गई। एक टीम को एंबुलेंस लेकर दोनों के घर रवाना किया गया, जहां से दोनों मिल गए। दोनों का कहना है कि वे अकेले नहीं रहता चाहते थे, इसीलिए भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed