फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two houses got 30 kg of meat from the fridge in Jarcha, Uttar Pradesh

दो घरों में फ्रिज से मिला 30 किलो मांस, गोवंश का होने की आशंका

Sat, 25 May 2019 06:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जारचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जारचा Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 May 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
Two houses got 30 kg of meat from the fridge in Jarcha, Uttar Pradesh
नूरपुर के इसी घर में मिला मांस - फोटो : अमर उजाला

गांव नूरपुर स्थित दो घरों में शुक्रवार को गोवंश काटने की सूचना पर पुलिस ने बिसाहड़ा कांड की घटना को ध्यान में रखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच में पुलिस ने दोनों घरों में फ्रिज से मांस बरामद किया। इसके गोमांस होने की आशंका के तहत गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन कानून के तहत मामला दर्ज करके दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पशु चिकित्सक को भी जांच के लिए बुलाया। इसके बाद नमूना जांच के लिए मथुरा लैब भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नूरपुर गांव में दो मकान में गोवंश को काटकर मांस रखा गया है। दोनों आपस में पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित थे। पुलिस ने जाहिद पुत्र निजामुद्दीन के मकान से फ्रिज में रखा 20 किलो मांस, मवेशी काटने का सामान और अवैध हथियार बरामद किया। इसके बाद याकूब के मकान में छानबीन की। यहां पर भी फ्रिज में 10 किलो मांस और अवैध हथियार बरामद किया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर जाकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला है कि एक आरोपी ने एक छोटा गोवंश गांव में पकड़कर काट दिया था और इसके मांस को सौ रुपये किलो में बिरयानी वालों को बेच दिया था।
विज्ञापन


अहाते में मवेशी काटने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी घर के पास अहाते में गोवंश को काटकर मांस की बिक्री करते हैं। एक आरोपी जाहिद छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है।

बिसाहड़ा कांड के मद्देनजर दिखाई मुस्तैदी

जारचा थाना क्षेत्र के ही गांव बिसाहड़ा में चार साल पहले इकलाख के घर के फ्रिज में गोमांस होने की आशंका पर ग्रामीण भड़क गए थे और कई लोगों ने इकलाख की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ये मामला देश-विदेश की सुर्खियां बन गया था। इस कारण पुलिस ने नूरपुर गांव में इसी तरह की सूचना मिलते ही मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई की। कुछ अन्य लोगों के भी इसमें शामिल होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस उनकी पड़ताल कर रही है।

सौ रुपये किलो में बिरयानी वालों को बेचा
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने छोटा गोवंश पकड़कर काटने और बिरयानी वालों को सौ रुपये में बेचने की जानकारी दी है। गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आशंका है, कि बरामद किया गया गोमांस ही है, लेकिन पुष्टि लैब से रिपोर्ट आने पर ही होगी। 

विनीत जायसवाल, एसपी देहात ने बताया कि, नूरपुर में जाहिद के घर के फ्रिज से 20 किलो मांस, 4 छुरे, 1 कुल्हाड़ी, तराजू, 1 बंदूक व 4 कारतूस और याकूब के घर से फ्रिज में रखा 10 किलो मांस, 1 बंदूक व 3 कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना जारचा में धारा 3/5/8 गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन और 3/11 पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed