{"_id":"0da87ce2d9ace53a75d1fcd1a425fa4f","slug":"two-groups-of-students-clashed-at-flirting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर में छात्रा से छेड़खानी पर दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर में छात्रा से छेड़खानी पर दो गुट भिड़े
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
दुहाई स्थित आईएएमआर इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बीसीए और बीबीए के दो छात्र गुटों में संघर्ष हो गया। छात्रों में जमकर लात घूंसे चले। मामले में पीड़ित छात्र ने तहरीर दी है।
आईएएमआर इंस्टीट्यूट की एक छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर संस्थान परिसर में ही ग्राउंड की ओर जा रही थी। इसी बीच एक छात्र ने फब्तियां कसते हुए छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर छात्र ने गाली गलौच शुरू कर दी।
छात्रा ने यह बात अपने सहपाठियों को बताई। इसके बाद बीसीए और बीबीए के स्टूडेंट्स आमने सामने आ गये। दोनों गुटों में गाली गलौच व जमकर लात घूंसे चले। इसके चलते संस्थान में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना संस्थान ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी छात्र संस्थान का गेट कूदकर भाग गये। संस्थान के सचिव पीए राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।
वर्धमानपुरम चौकी प्रभारी प्रवीन शर्मा का कहना है कि मारपीट के मामले में विजय नामक छात्र ने आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। जांच चल रही है।