फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Group conflict in Harsh Vihar, Delhi Three people injured in stone pelting

दिल्ली: हर्ष विहार में दो गुटों में झगड़े के बाद बवाल, पत्थरबाजी में तीन लोग घायल

Wed, 13 Mar 2019 04:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Mar 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Two Group conflict in Harsh Vihar, Delhi Three people injured in stone pelting
घायल ईशु त्यागी - फोटो : अमर उजाला

हर्ष विहार स्थित मंडोली गांव में सोमवार रात को दो गुटों के बीच बवाल हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दरअसल दो दिन पहले रोडरेज में एक गुट ने कार सवार युवक व उसके चालक को पीट दिया था। आरोप है कि उसी गुट ने दोबारा रात को पीड़ित के भाइयों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। दोनों ओर से लोग आमने-सामने हो गए और पत्थरबाजी होने लगी।

विज्ञापन


हमले में पूर्व निगम पार्षद व भाजपा नेता मनोज त्यागी के तीन भाई ईशु त्यागी, विक्रांत त्यागी और अरुण त्यागी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस एफआरआर दर्ज की है। फिलहाल गांव में स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात काबू में हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हमले में घायल हुए युवक ईशु त्यागी ने बताया कि दो दिन पहले उसका रिश्ते का भाई ईशु अपने कार चालक सुमित के साथ कार से घर लौट रहा था। गांव में ज्यादातर जगहों पर जल बोर्ड सीवर लाइन डालने का काम कर रहा है, इसलिए मेन रोड पर जाम लगा हुआ था। कार जाम में फंसी हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक कार से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे। कुछ दूर जाकर चालक सुमित ने बाइक को साइड दी, तो वह सुमित व कार सवार ईशु से झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। गांव के लोगों ने बीचबचाव करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मामला शांत होने पर सब सामान्य हो गया। ईशु त्यागी ने बताया कि सोमवार रात को वह जीटीबी एंक्लेव से घर लौट रहा था। इस बीच उक्त आरोपियों ने उसे मंडोली गांव के चौक पर घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसके भाई बीचबचाव के लिए आए, तो कुछ लोगों ने घरों से उन पर पथराव कर दिया। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। हमले में ईशु त्यागी, विक्रांत व अरुण त्यागी घायल हो गए। तीनों आपस में रिश्ते के भाई हैं। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामला शांत कराकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed