फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two friends killed in road accident in delhi

देर रात दोस्त के साथ चाय पीने निकला पूर्व MLA का बेटा, एक हादसा और चली गई जान

Sun, 03 Jun 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jun 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
two friends killed in road accident in delhi
road accident

सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे में जिन दो छात्रों की मौत हुई, उनमें एक करनाल (हरियाणा) के इंद्री से पूर्व विधायक रहे राकेश कंबोज का इकलौता बेटा अक्षत (24) भी शामिल है।

विज्ञापन


दूसरे मृतक की शिनाख्त विख्यात पंडित (25) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल की मानें तो हादसे के समय दोनों अपने हॉस्टल से चाय पीने के लिए आईएसबीटी कश्मीरी गेट आए थे। लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े। पुलिस की मानें तो दुर्घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अक्षत परिवार के साथ 82, मॉडल टाउन, करनाल में रहता था। परिवार में पिता राकेश कंबोज व अन्य सदस्य हैं। अक्षत ने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की थी। फिलहाल वह दिल्ली के मुखर्जी नगर में भाई परमानंद कॉलोनी के पीजी में रहकर ज्यूडिशियरी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विख्यात पंडित परिवार के साथ बी-29, वार्ड नंबर-9, वॉटर टैंक के पास न्यू कॉलोनी पलवल में रहता था। लॉ करने के बाद वह दिल्ली में अक्षत के साथ ही पीजी में रहकर ज्यूडिशियरी की तैयारी कर रहा था। पुलिस की मानें तो शुक्रवार देर रात को दोनों दोस्तों का दो अन्य दोस्तों के साथ चाय पीने का प्रोग्राम बन गया। हरियाणा नंबर की स्कूटी पर अक्षत और विख्यात चाय पीने के लिए निकले, वहीं बुलेट पर दो अन्य दोस्त थे।

two friends killed in road accident in delhi
road accident

चाय पीने के बाद देर रात 3 बजे दोनों स्कूटी से लौट रहे थे। इस बीच दिल्ली विधानसभा मेट्रो स्टेशन के पास अंबेडकर संग्रहालय के सामने उनकी स्कूटी आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। दोनों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। 

हादसे के चश्मदीद राणा प्रताप बाग निवासी मनोज जैन ने बताया कि वह अपनी कार से कश्मीरी गेट की ओर से घर लौट रहा था। इस बीच छात्रों ने आईपी कॉलेज के पास उनकी कार को ओवरटेक किया। आगे कुछ ही देर जाने पर एक बस जा रही थी।

छात्रों ने उसे भी तेजी से ओवरटेक किया। बस से आगे निकलते ही उनके आगे एक ट्रैक्टर बेहद धीमी गति से जा रहा था। वह उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गए। मनोज का कहना था कि दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती।

अक्षत के दोस्त चिराग ने बताया कि दिल्ली आने के बाद अक्षत को बस किसी तरह ज्यूडिशियरी की परीक्षा पास करने की धुन थी। वह रात-रात भर पढ़ाई करता रहता था। पढ़ने-लिखने में वह बेहद तेज था। एक अन्य दोस्त ने बताया कि अक्षत ने पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट कमीशन के लिए भी काम किया था। इसके अलावा वह अपने पिता के काम में भी हाथ बंटाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed