{"_id":"5d11e73e8ebc3e12ca784234","slug":"two-former-aap-mla-sehrawat-anil-bajpai-have-to-answer-on-25-june-speaker-deny-for-more-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप के बागी विधायकों को एक सप्ताह की मोहलत, दल-बदल कानून का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के बागी विधायकों को एक सप्ताह की मोहलत, दल-बदल कानून का है मामला
Wed, 26 Jun 2019 05:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 26 Jun 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र सहरावत और अनिल वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप के दो बागी विधायकों पर दल-बदल कानून लागू करने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इन दोनों विधायकों को भाजपा में शामिल होने की पार्टी की शिकायत पर जवाब देना है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी और बिजवासन के विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिल हुए थे। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करते हुए दोनों की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
हालांकि, दोनों विधायकों का कहना है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। इस मामले की मंगलवार को सुनवाई होनी थी। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान दोनों विधायकों के वकील पेश हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दोनों विधायकों को एक सप्ताह का समय दिया है।