{"_id":"67de69c6feb2bfac2c07817f","slug":"two-families-clashed-after-a-fight-between-children-one-person-died-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: बच्चों के बीच झगड़े के बाद दो परिवार आपस में भिड़े, किया चाकू से हमला; एक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: बच्चों के बीच झगड़े के बाद दो परिवार आपस में भिड़े, किया चाकू से हमला; एक की मौत, चार लोग घायल
Sat, 22 Mar 2025 01:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:12 PM IST
सार
पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर आरोपी पक्ष के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत नगर के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बच्चों के बीच झगड़े के बाद दो परिवार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को पास के जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राधे श्याम (65) को मृत घोषित कर दिया। राधे श्याम के बेटे समेत चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने राधे श्याम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर आरोपी पक्ष के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन