फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two dead in electricty shock in delhi.

बेटे को बचाने में पिता ने भी गंवाई जान

Mon, 06 Oct 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Oct 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
two dead in electricty shock in delhi.

हर्ष विहार के सबोली गांव में रविवार दोपहर करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने वजीराबाद रोड जाम कर दिया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कमल राणा (45) परिवार के साथ सबोली गांव में रहते थे। रविवार दोपहर अपने दोनों बेटों सोनू और प्रकाश (17) के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे। करीब ढाई बजे एक ट्रक दुकान का सामान लेकर आया था। सामान उतारने के बाद चालक ट्रक को बैक कर रहा था।
विज्ञापन


प्रकाश चालक को बैक करने के दौरान मदद कर रहा था। इस बीच कमल सड़क के किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास चला गया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से एक तार टूटकर नीचे गिरा था, जिसकी चपेट में प्रकाश आ गया। बेटे के चिल्लाने पर कमल दुकान से भागकर वहां पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गए। यह देखकर सोनू भी अपने पिता और भाई को बचाने के लिए वहां पहुंचा, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया। करंट लगने से दोनों पिता-पुत्र झुलस गए। कैट्स एंबुलेंस से दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना से गुस्साए लोगों ने वजीराबाद रोड पर जमा लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बिजली विभाग को घटना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि बिजली कंपनी इस इलाके में बिजली के उपकरणों के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं देती है। प्रदर्शन की वजह से वजीराबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत किया।


वहीं, मौके पर पहुंचे बीएसईएस के अधिकारियों ने घटना के लिए ट्रक चालक को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर से कोई भी तार नीचे नहीं गिरा था। बल्कि बैक करने के दौरान ट्रक ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गया, जिसकी वजह से तार टूटकर नीचे गिर गया और उसके चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हुई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली कंपनी ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed