फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two days later, the open OPD patients thronging crowd of viral fever

दो दिन बाद खुली ओपीडी तो उमड़ी वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ 

Tue, 20 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 20 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two days later, the open OPD patients thronging crowd of viral fever
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

बदलते मौसम के साथ डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार का प्रकोप शहर में जारी है। सोमवार को भी बीके सिविल अस्पताल में इन बीमारियों से पीड़ित लोगों का तांता लगा रहा। 

विज्ञापन


सात मरीजों में चिकनगुनिया और चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। चिकनगुनिया संदिग्धों की संख्या 80 और डेंगू के 150 संदिग्ध मामले आ चुके हैं।
 
दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को ओपीडी खुलने पर हर एक डॉक्टर के चेंबर के आगे मरीजों की भीड़ देखी गई। इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


कम पड़ने पर एक बेड पर दो मरीजों को लिटाया गया। यहां तक कि नर्सिंग काउंटर पर भी मरीज को जगह देकर इलाज किया गया। सबसे ज्यादा मरीज जोड़ों और बदन में तेज दर्द, बुखार, शरीर पर चकत्ते से पीड़ित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षण के आधार पर इनका इलाज शुरू किए जाने के साथ ही डॉक्टरों ने खून आदि की जांच भी लिखी। इधर निजी अस्पताल से भेजे गए सात मरीजों के सैंपल में उन्हें चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई। 

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि निजी अस्पतालों को आदेश दिए हैं कि लगातार मरीजों की स्थिति और डिस्चार्ज करने के बाद भी उनकी सूचना दें। 

उन्होंने बताया कि डेंगू के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। विभाग ने डेंगू पीड़ितों के 50 घरों के आसपास दवाई का छिड़काव करा दिया है। एक टीम गठित की गई है जो पीड़ितों के परिजनों से संपर्क में रहती है। 


वहीं मलेरिया के भी मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सप्ताह के पहले दिन मलेरिया के 10 मामले आए हैं। इन सभी के परिजनों से संपर्क करके विभाग ने ब्लड स्लाइड तैयार कराकर जांच के लिए आईडीएसपी लैब में भेजी दी है। 

उन्होंने बताया कि अब तक डेंगू  के 19 चिकनगुनिया के 15 और मलेरिया के 82 मामले हुए हैं। विभाग इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed