{"_id":"6a42be61394c86d4d30bec77","slug":"two-day-district-badminton-championship-concludes-100-players-showcase-their-talent-delhi-ncr-news-c-1-1-noi1463-4448259-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 100 खिलाड़ियों ने दिया प्रतिभा का परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 100 खिलाड़ियों ने दिया प्रतिभा का परिचय
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
पलवल। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। 27 और 28 जून को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, ओपन और 35 प्लस आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव दीपक मंगला रहे। मुख्य अतिथि दीपक मंगला ने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। एसोसिएशन की प्रधान अलका गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जुलाई-अगस्त में होने वाली हरियाणा राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में पलवल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्य विजेता
मेंस सिंगल्स: तुषार सिरोही (विजेता), हिमेश (उपविजेता)
वुमेन सिंगल्स: दीपांगी रावत (विजेता), पूनम (उपविजेता)
मेंस डबल्स: हिमेश व उदित (विजेता)
मिक्स्ड डबल्स: लवी व दीपांगी (विजेता)
मेंस सिंगल्स (35+) अजय (विजेता)
मेंस डबल्स (35+): अरुण व कुणाल (विजेता)
इसके अलावा अंडर-11 से अंडर-19 आयु वर्ग के सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में खिताब अपने नाम किए।