फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two criminals who stole luxury car on demand arrested

Delhi: डिमांड पर चुराते थे लग्जरी कार, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार; 10 कारें बरामद

Sun, 23 Jun 2024 11:46 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

रोहिणी जिला पुलिस ने डिमांड पर लग्जरी कार चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two criminals who stole luxury car on demand arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहिणी जिला पुलिस ने डिमांड पर लग्जरी कार चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने पांच क्रेटा, एक होंडा सिटी, दो आई-20 और दो किआ सेल्टोस कार बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गैंग चोरी की गई लग्जरी कारों को यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में बेचते थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी जिला पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बदमाशों की धर पकड़ के लिए कई टीमें लगातार काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को लग्जरी कार चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पता चला। 15 जून को एक सूचना पर वाहन चोरी निरोधक शाखा ने सूचना मिली कि वाहनों की चोरी करने वाले दो बदमाश बेगमपुर आ रहे हैं। निरीक्षक पवन के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर 24 रोहिणी के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने वहां आई किआ सेल्टोस कार को रोका। जांच में पता चला कि कार रानीबाग इलाके से चोरी की गई है। पुलिस ने कार में बैठे लखीपुरा मेरठ यूपी निवासी नदीम और मंडावली निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मांग पर वह लग्जरी कारों को चुराते थे और फिर संभावित खरीदारों को बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से चुराई गई लग्जरी कारें यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा से बरामद कर ली। पुलिस से बचने के लिए बदमाश चोरी की कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने पिछले छह महीनों में 50 से अधिक महंगी गाड़ियां चुराई है। पुलिस गैंग के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed