{"_id":"683e7e5038d1320f70055428","slug":"two-criminals-arrested-in-encounter-at-two-places-in-delhi-today-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: दिल्ली के जैतपुर और कालंदी कुंज में चली गोलियां, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: दिल्ली के जैतपुर और कालंदी कुंज में चली गोलियां, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे
Tue, 03 Jun 2025 10:22 AM IST
अनुज कुमार
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:22 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में आज दो जगहों पर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने इन दोनों को पकड़ा है। दोनों गोलीबारी के दौरान घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में दो जगह मुठभेड़
पहली मुठभेड़ जैतपुर इलाके में हुई, जहां पुलिस ने 27 मई को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल करण मावी पर हमला करने वाले आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरी मुठभेड़ आज सुबह करीब 4:30 बजे कालंदी कुंज इलाके में हुई, जहां 30 मई को लड़की के अपहरण और हत्या का आरोपी राजपाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। स्पेशल स्टाफ के एसआई शुभम की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।Delhi Police arrested two criminals in two separate encounters. Both have been admitted to the hospital for treatment. The first encounter took place in the Jaitpur area, where police arrested the accused Asif, who had attacked Delhi Police head constable, Karan Mavi, on May 27.…
— ANI (@ANI) June 3, 2025विज्ञापन
विज्ञापन