{"_id":"d62d9b49a2357ac08fdc048b027559d5","slug":"two-couriers-of-black-money-stand-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली करेंसी के दो ‘कोरियर’ कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली करेंसी के दो ‘कोरियर’ कोर्ट में पेश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Mar 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली करेंसी का काला कारोबार करने वाले दो लोगों को सीबीआई ने शनिवार सुबह
विज्ञापन
गाजियाबाद स्थित विशेष सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया।
आरोपियों को सीबीआई की दिल्ली स्थित आर्थिक अपराध शाखा-5 टीम ने शुक्रवार को मुरादाबाद स्टेशन पर गुवाहाटी-जम्मुतवी ट्रेन से गिरफ्तार किया था।
उनके पास से 2.37 लाख की जाली करेंसी बरामद हुई थी। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शनिवार दोपहर सीबीआई के डिप्टी एसपी राजेश विश्नोई अपनी टीम केसाथ दोनों आरोपियों आमिर हुसैन और इब्राहिम निवासी रामपुर को लेकर पहुंचे।
दोनों आरोपियों को जेएम सीबीआई एके सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने बताया कि आरोपी जाली करेंसी लाने-ले जाने में कोरियर का काम करते हैं।
गुप्त सूचना मिली थी कि दो आरोपी बंगाल से जाली करेंसी लेकर गुवाहाटी-जम्मुतवी ट्रेन से मुरादाबाद जाएंगे। इस पर टीम लखनऊ से इस ट्रेन में सवार हो गई।
ट्रेन के एक-एक डिब्बे की जांच के बाद आरोपी इब्राहिम और आमिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि है जाली करेंसी उन्हें किसी ‘बंगाली’ नामक व्यक्ति ने दी थी।
मुरादाबाद स्टेशन पर इन रुपयों को कोई उनसे लेने के लिए आने वाला था।