फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two community fight on arrest of a wanted criminal

एक वांछित की गिरफ्तारी के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद

Sun, 08 May 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 08 May 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
two community fight on arrest of a wanted criminal

पुराने मामले में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के बाद गांव बावला में दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें  करीबन दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। संघर्ष में गोलियां चलने और कुछ घरों में तोड़ फोड़ व लूटपाट करने की भी खबर है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव में पहुंच स्थिति को काबू किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी गांव बावला निवासी खालिद पुत्र अलमुद्दीन लूट, डकैती, हत्या की साजिश सहित कई संगीन मामलों में वांछित है।
विज्ञापन


वह काफी समय से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस की एक टीम ने तावडू से उसे पकड़ लिया। खालिद के पकड़े जाने की सूचना जब उसके परिजनों को लगी तो उन्होंने गांव के अपने विरोधी पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ तो गोलियां भी चलीं और पथराव भी हुआ। इस घटना में दो दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई गई है। उप निरीक्षक बलवंत ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर लूट, हत्या  की साजिश, डकैती सहित कई मामले में वांछित गांव बावला निवासी खालिद को तावडू से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


गिरतारी के बाद गांव में झगड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के ऊपर बिलासपुर, गुड़गांव, झज्जर व तावडू के थानों में मामले दर्ज हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed