फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बकरीद पर कटड़ों की कुर्बानी को लेकर विवाद, म्यांमार के शरणार्थियों के साथ मारपीट

Sun, 03 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 03 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
two community clashes on bakri eid, Myanmar refugees beaten in faridabad
बकरी ईद पर दो समुदायों में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बकरीद के दिन दो समुदाय आपस में भिड़ गए। शनिवार सुबह गांव मुजेड़ी में कटड़ों की कुर्बानी देने की बात से नाराज कुछ दबंग ग्रामीणों ने म्यांमार के अल्पसंख्यक शरणार्थियों पर लाठी, डंडे और सरिये से हमला कर दिया। घटना में तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। 

two community clashes on bakri eid, Myanmar refugees beaten in faridabad
faridabad news

मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सांप्रदायिक तनाव से निपटने के लिए घरों के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने 15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेते हुए अन्य हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी। वहीं, हमले के डर से शरणार्थियों के परिवार ईद की नमाज भी अता नहीं कर पाए। 

two community clashes on bakri eid, Myanmar refugees beaten in faridabad
faridabad news

दरअसल, म्यामांर देश के रोहिंग्या जनजाति 30 से 40 शरणार्थी मुजेडी गांव के बाहर झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार ने ईद पर कुर्बानी की रस्म के लिए शुक्रवार दोपहर को भैंस के दो कटड़े दिए थे। जिसे लेकर वह मुजेड़ी गांव आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
two community clashes on bakri eid, Myanmar refugees beaten in faridabad
faridabad news
मुजेड़ी गांव के कुछ दंबगों को जब इसकी जानकारी मिली तो शुक्रवार शाम को वह विरोध करने शरणार्थियों की बस्ती में पहुंच गए और भैंस के कटड़े चोरी कर लाने का आरोप लगाया। दंबगों ने धमकी भी दी कि कटड़ों की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी और वापस चले गए। 
शरणार्थियों के कबीले से जुड़े शाकिर अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह यहां लोग ईद की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान सुबह करीब पांच बजे करीब 15-20 लोग हाथ में लाठी, डंडे और सरिये लेकर आए और मारपीट करने लगे। इस हमले में नूरजहां, शेनूअरा, उमिया खातुला, रशिक, साहिबुल इस्लाम, कायशर, मोहम्मद उल्लाह घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।  

 

विज्ञापन
two community clashes on bakri eid, Myanmar refugees beaten in faridabad
faridabad news
दरअसल, रोहिंग्या जनजाति के लोग मूलत: म्यांमार (बर्मा) के रहने वाले हैं। यह लोग यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट कमीशन की अनुमति से फरीदाबाद में पिछले दो तीन वर्ष से शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। इनमें से कोई कूड़ा बीनने का काम करता है तो कोई मजदूरी करता है। मुजेड़ी गांव में करीब 47 परिवार रहते हैं। 

बल्लभगढ़ के डीसीपी विष्णु दयाल पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती की गई है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed