{"_id":"583455044f1c1b272413b253","slug":"two-coaches-of-train-derailed-in-yard-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: यार्ड में पटरी से उतरे ट्रेन के दो कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: यार्ड में पटरी से उतरे ट्रेन के दो कोच
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हुए ट्रेन हादसे की चीख अभी शांत भी नहीं हुई है कि दिल्ली में ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत यह रही कि ट्रेन यार्ड में थी और इसमें यात्री सवार नहीं थे। नहीं तो दुर्घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
हालांकि इसके वजह से उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12448) करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई। घटना के अनुसार दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन को शंटिंग में लगाया जा रहा था कि अचानक दो कोच पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम ट्रेन के कोच यार्ड के लाइन संख्या चार पर चल रहे थी कि अचानक बेपटरी हो गई। खबर मिलते ही पूरा रेल महकमा सख्ते में आ गया। रेलवे अधिकारियों की बेचैनी बढ़ा दी क्योंकि दो दिन पहले ही इंदौर-पटना एक्सप्रेस के भयावह हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों कोच यार्ड में शंटिंग में लगाए जा रहे थे। इसमें कोई यात्री नहीं था। लिहाजा ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत से दोनों कोच को ट्रैक पर चढ़ा कर दिया गया था। इसके बाद यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन को रवाना किया गया। क्योंकि इसके कारण ट्रैक बाधित हो गई थी।