फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two close friends committed suicide by hanging themselves in Bawana Delhi

दो दोस्तों ने एक साथ खत्म की जिंदगी: मरने से पहले दोनों ने किया था ये काम, शुरुआती जांच में पता चली एक और बात

Tue, 04 Mar 2025 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Mar 2025 06:54 PM IST
सार

मृत युवकों की शिनाख्त रोहित वर्मा (27) और राहुल (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Two close friends committed suicide by hanging themselves in Bawana Delhi
दो दोस्तों ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला के बवाना इलाके में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों जिगरी दोस्त थे और उन्होंने एक ही कमरे में फांसी लगाई। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों ने शराब पीने के बाद घटना को अंजाम दिया है। इनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक युवक का पारिवारिक कलह चल रहा था, जिससे वह परेशान था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

मृत युवकों की शिनाख्त रोहित वर्मा (27) और राहुल (18) के रूप में हुई है। रोहित अपने परिवार के साथ बवाना के स्तर कॉलोनी और राहुल मतवाली गली बवाना में रहता था। रोहित पेशे से कैब चालक था। वहीं राहुल कोयला बेचता था। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि रविवार देर रात स्तर कॉलोनी में दो युवकों के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई। वहां रोहित और राहुल एक साथ फंदे से लटके मिले। घटनास्थल पर शराब की बोतल और ग्लास मिले। इनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर छानबीन करने के बाद साक्ष्य हासिल किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वाले रोहित और राहुल के उठाए गए कदम से अचंभित हैं। परिवार वाले इनके खुदकुशी करने के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि रोहित वर्मा का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। जिससे वह काफी तनाव में था। शनिवार को वह मायके में रह रही पत्नी से मिलकर आया था। आशंका जताई जा रही है कि इसको लेकर ही रोहित ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन

खुदकुशी करने से पहले दोस्तों के साथ की पार्टी 
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि रोहित और राहुल ने घटना को अंजाम देने से पहले पार्टी की थी। पार्टी में रोहित और राहुल के अलावा इनके दो दोस्त भी शामिल थे। रविवार को सभी ने रोहित के घर पर पार्टी की। इस दौरान इन लोगों ने शराब का सेवन किया। पार्टी करने के बाद दो दोस्त अपने घर चले गए। जबकि राहुल रोहित के साथ ही मौजूद था। देर रात तक राहुल के घर नहीं पहुंचने पर उनके पिता पप्पू दास ने उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछताछ की। उसके बाद दोनों दोस्त राहुल की तलाश करते हुए रोहित के घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। उनलोगों को राहुल का नाम लेकर आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद उनलोगों ने खिड़की से झांक कर देखा। कमरे में दोनों को फंदा पर लटका हुआ देख उनके होश उड़ गए। परिवार वालों के साथ साथ उनलोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed