फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children kicked and spoiled lift stuck themself

सीसीटीवी फुटेज से सामने आई दो बच्चों की शैतानी, लिफ्ट में मारी किक और खुद फंस गए

Sat, 03 Aug 2019 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 06:38 AM IST
विज्ञापन
Two children kicked and spoiled lift stuck themself
लिफ्ट में फंसे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में दो बच्चों ने खुद ही अपनी जान जोखिम में डाल दी। दो बच्चे लिफ्ट में सवार हुए, जैसे ही लिफ्ट ऊपर चढ़नी शुरू हुई तो बच्चों ने जोर से पैर से दरवाजे में किक मारी। तेजी से धक्का लगते ही लिफ्ट में दोनों बच्चे फंस गए । किसी तरह से 40 मिनट की मशक्कत के बाद ही उनको सुरक्षित निकाला जा सका।

विज्ञापन


सुपरटेक के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को लिफ्ट में दो बच्चों के फंसने की शिकायत मिली थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल हुई तो बच्चों की शैतानी पकड़ी गई। लिफ्ट में दोनों बच्चों ने जैसे ही किक मारी, वैसे ही लिफ्ट बंद हो गई थी। 40 मिनट की जद्दोजहद के बाद बच्चों को लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका। सीसीटीवी फुटेज में बच्चों की शैतानी सभी के सामने आ गई।
विज्ञापन


सोसायटी में बृहस्पतिवार को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर यह घटना हुई थी। 8 साल के दो बच्चे लिफ्ट में अंदर घुसे और दोनों ने एक-एक करके लिफ्ट के गेट पर किक मारी। इतने में ही लिफ्ट बंद हो गई और उसका डोर भी टूट गया। इसके बाद लिफ्ट में फंसे हुए दोनों बच्चों ने मदद के लिए अलार्म बेल बजाई। काफी देर तक जब मदद नहीं मिली तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मेंटिनेंस डिपार्टमेंट के लोगों को बुलाया गया। जिन्हें लिफ्ट का गेट खोलने में काफी समय लग गया। 40 मिनट तक जद्दोजहद के बाद दोनों बच्चों को लिफ्ट से निकाला जा सका। हालांकि सोसायटी के एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि सोसायटी के लोग अक्सर लिफ्ट की शिकायत करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सोसायटी के लोगों को जागरूक किया जाएगा।


पिछले साल भी ग्रेनो वेस्ट में हुई थी ऐसी घटना
ग्रेनो वेस्ट में पिछले साल एक बच्चे की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बच्चा लिफ्ट में चढ़ा और जैसे ही लिफ्ट चली तो उसने लिफ्ट की सभी बटनों के साथ छेड़छाड़ कर दी और लिफ्ट बंद हो गई थी। काफी हंगामा हुआ था, लेकिन बाद में जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो बच्चे की शैतानी सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed