फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two chess players of faridabad selected for national competition

फरीदाबाद के दो शतरंज खिलाड़ियों का नेशनल में चयन

Mon, 30 Jun 2014 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Jun 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
Two chess players of faridabad selected for national competition
फरीदाबाद के विभव ने स्टेट शतरंज प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता सिरसा में 27 से 29 जून के बीच आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


विजेता का खिताब हासिल करने के कारण विभव का चयन आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।

रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले विभव शर्मा ने इस प्रतियोगित में अंडर-15 में वर्ग में हिस्सा लिया था। विभव पिछले तीन साल से लगातार स्टेट चैंपियन है। विभव के अनुसार उन्हे खिताब हासिल करने का पहले ही भरोसा था। विभव की इंटरनेशनल रेटिंग 1661 है।


स्कूल की प्रिंसिपल अंजु उप्पल का कहना है कि विभव केवल स्पोर्ट्स ही नहीं पढ़ाई में भी अच्छा है। उसने दोनो चीजों में गजब का संतुलन बनाकर रखा है।

लड़कियों में भव्या बनी विजेता:

स्टेट प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में भव्या गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। भव्या ने अंडर-13 में हिस्सा लिया था। अशोका एंक्लेव में रहने वाली भव्या पिछले चार से जिले में चैंपियन है। भव्या का पिता राघव गुप्ता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि भव्या बहुत मेहनती है। जल्द ही उनकी बेटी नेशनल प्रतियोगिता में खिताब हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed