फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two cases of fraud were registered on three including Supertech's MD

सुपरटेक के एमडी समेत तीन पर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज

Wed, 26 Jun 2019 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Two cases of fraud were registered on three including Supertech's MD
प्रतीकात्मक तस्वीर

खरीदारों से पैसे लेकर फ्लैट नहीं देने के मामले में सुपरटेक बिल्डर के एमडी और दो कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दो खरीदाराें से एडवांस लेकर उनसे धोखाधड़ी की गई है। 

विज्ञापन


अदालत के आदेश पर मेसर्स सुपरटेक लिमिटेड कंपनी के एमडी आरके अरोड़ा, कर्मचारी आदित्य विक्रम व कमल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दुजाना, बादलपुर निवासी महाराज सिंह व भोपूरा, गाजियाबाद निवासी अनिल ने वर्ष 2017 में ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में सुपरटेक इको विलेज में दो फ्लैट बुक कराए थे। अनिल ने 17वीं मंजिल पर 1709 और महाराज सिंह ने 1710 फ्लैट नंबर लिया था। दोनों फ्लैट 1005 वर्ग फुट के हैं। 
विज्ञापन


फ्लैट बुक कराने के समय कंपनी के कर्मचारी आदित्य व कमल ने दोनों को विश्वास दिलाया था कि एडवांस चेक देने के बाद फ्लैट के निर्माण होने तक बैंक खाते में किस्त के रूप में साढ़े सात हजार रुपये प्रति महीने उन्हें दिए जाएंगे। इसके बाद दोनों खरीदारों ने वर्ष 2017 में 1.70 लाख के दो चेक दे दिए, लेकिन न तो किसी भी महीने पैसे मिले न ही फ्लैट का निर्माण हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 अप्रैल 18 को जब दोनों खरीदारों ने सुपरटेक कंपनी के दफ्तर जाकर कर्मचारियों आदित्य व कमल से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई तो दोनों ने हाथ खड़े कर दिए। पीड़ितों के वकील ओमवीर आर्य ने बताया कि दोनों खरीदारों ने कंपनी के एमडी आरके अरोड़ा से भी मुलाकात की, लेकिन वहां भी कुछ नहीं बताया गया। 


आरोप है कि इसके बाद कंपनी के दफ्तर में दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। सुनवाई नहीं होने पर दोनों पीड़ित कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि दोनों मामलों में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed