{"_id":"e24a59152cc6595558d8609485beeb7b","slug":"two-cars-crashed-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी की ढलान पर भिड़े दो वाहन, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी की ढलान पर भिड़े दो वाहन, बाल-बाल बचे
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर फरीदाबाद की ओर से जा रही एसेंट कार तेज गति में अनियंत्रित हो कर पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
पोल से टकराने के बाद कार में सवार तीन लोगों को गंभीर चोट आई। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
फरीदाबाद से एक एसेंट कार में सवार होकर तीन लोग गुड़गांव आ रहे थे। यह तीनों एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। ग्वाल पहाड़ी पर आईटी एसईजेड के पास कार अनियंत्रित हो कर बिजली के पोल से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: नोएडा: ओशियन प्लाजा में लगी आग
इस दौरान कार में सवार मंजित, कुलभूषण व प्रेम को गंभीर चोट आई। ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार कार के पहिए में हवा कम होना वाहन दुर्घटना का कारण बना।
विज्ञापन
दूसरी ओर फरीदाबाद रोड पर ही वैली व्यू अपार्टमेंट के पास दो वाहनों में टक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार लोग तो बाल-बाल बच गए। वाहन दुर्घटना सुबह नौ बजे के लगभग हुई। जिस दौरान वहां से गुजरने वालों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन