फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two bikers dies in accident

दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

Sat, 12 Dec 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
two bikers dies in accident

फरीदाबाद में सड़क पर दौड़ रहे अनियंत्रित गति वाहनों की चपेट में आने से दो घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

गाजियाबाद (यूपी) के वैशाली में रहने वाले नीरज (25) और प्रवीण गुडग़ांव स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। शनिवार की सुबह दोनों बाइक से ड्यूटी करने के लिए गुडग़ांव जा रहे थे।
विज्ञापन


मांगर चौकी और टोल प्लाजा के बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से जा टकराई।

नीरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्रवीण को निजी अस्पताल पहुंचाया जबकि नीरज के शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना शुक्रवार देर शाम खेड़ी गांव मार्ग पर हुई। खेड़ी गांव का रहने वाला प्रदीप देर शाम किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था।

गांव से थोड़ी ही दूर टायर के नीचे पत्थर आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक समेत गिरने से प्रदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं।

उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। खेड़ी चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed