{"_id":"5bf77ce7bdec2241a73a6c73","slug":"two-bike-borne-persons-died-as-they-fell-off-their-motorcycle-ram-into-divider-at-signature-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी लेने के चक्कर में दो बाइक सवार गिरे नीचे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी लेने के चक्कर में दो बाइक सवार गिरे नीचे, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
signature bridge
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 नवंबर से शुरू हुए दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। सेल्फी के शौक ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह दो बाइक सवार लोग सिग्नेचर ब्रिज से जा रहे थे और सेल्फी लेने के लिए वहां रुके। इस बीच इनकी बाइक डिवाइडर से टकराई और स्लिप हो गई। दोनों पुल के नीचे यमुना के पास रेत में जा गिरे जहां इनकी मौत हो गई।
बता दें कि बाइक जहां टकराई थी वहीं एक बड़ा गैप था इसी वजह से बाइक रुकने की बजाय पुल के नीचे जा गिरी। यह हादसा आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर हुआ। दोनों लड़कों की उम्र करीब 25 साल थी। दोनों युवक उस्मानपुर से तिमारपुर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
इनकी जेब से कोई आईडी नहीं मिली है इसलिए फिलहाल इनकी पहचान नहीं हुई है। यह हादसा केटीएम ड्यूक बाइक से हुआ। आशंका है कि हादसा स्पीड में सेल्फी लेते समय हुआ।
इस पूरे हादसे में इन्हें इतनी ज्यादा चोट आई कि इनकी मौत हो गई। सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन जब से हुआ है यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए इस पुल पर लोग पिकनिक मनाने और सेल्फी खिंचवाने पहुंच रहे हैं। परफेक्ट एंगल से फोटो लेने के चक्कर में लोग अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।

Delhi: Two bike-borne persons died when they fell off their motorcycle after it rammed into a divider at Signature Bridge, earlier this morning.
— ANI (@ANI) November 23, 2018