फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two asi died of corona in delhi another policeman slipped from roof

दिल्ली में कोरोना से लड़ते हुए दो एएसआई हार गए जिंदगी की जंग, महकमे में मायूसी

Mon, 01 Jun 2020 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2020 05:15 AM IST
सार

  • दो एएसआई की कोराना से मौत, इंस्पेक्टर छत से गिरे
  • तीन पुलिसकर्मियों की मौत के कारण दिल्ली पुलिस में शोक की लहर
  • अब तक 450 से अधिक पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
two asi died of corona in delhi another policeman slipped from roof
एएसआई विक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के लिए रविवार का दिन बेहद खराब रहा। कोरोना संक्रमण की वजह से दो एएसआई ने आर्मी के बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि सीमापुरी पुलिस कालोनी में एक इंस्पेक्टर की चौथी मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक तीन पुलिसकर्मी कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं और 450 से अधिक संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, 200 से अधिक ठीक भी हो गए हैं। इससे पूर्व उत्तर-पश्चिम जिले के भारत नगर थाने में तैनात सिपाही अमित राणा की कोरोनो से मौत हुई थी। आरोप लगा था कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण मौत हुई है।

विज्ञापन


कमला मार्केट स्थित दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के फिंगर प्रिंट ब्यूरो में तैनात एएसआई शीश्ामणि पांडेय (54) की आर्मी के बेस अस्पताल में मौत हो गई। मूल रूप से रीवा (मध्य प्रदेश) के रहने वाले शीशमणि सेना से सेवानिवृत्त थे। 2014 में उन्होंने दिल्ली पुलिस ज्वाइन की थी। फिलहाल वह परिवार के साथ नारायणा में रह रहे थे। बुखार और खांसी के कारण 26 मई को उन्होंने लेडी हार्डिंग अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराया था। 28 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली कैंट स्थित आर्मी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में तैनात एएसआई विक्रम (52) की रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली कैंट स्थित आर्मी बेस अस्पताल में मौत हो गई। सेना से सेवानिवृत्त होकर दिल्ली पुलिस ज्वाइन करने वाले एएसआई विक्रम एक मई से हाइवे पेट्रोलिंग की ड्यूटी पर थे। तबीयत खराब होने पर एएसआई विक्रम ने 11 और 22 मई को अपना कोरोना टेस्ट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही बार टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 25 मई को उनकी तबीयत खराब होने लगी। वह एसजीएम अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी। वह अपने घर इंद्र एंक्लेव, फेज-2, किराड़ी आ गए। 26 मई को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें पहले एसजीएम अस्पताल बाद में उसी दिन बेस अस्पताल ले जाया गया, वहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ। इस बीच उनका इलाज चलता रहा। रविवार सुबह उनके टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।  परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। दोनों एएसआई की मौत के बाद दिल्ली पुलिस में शोक की लहर है।

इंस्पेक्टर की छत से गिरकर मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कंट्रोल रूप में तैनात इंस्पेक्टर चंचल सिंह (58) की चौथी मंजिल स्थित छत से गिरने से मौत हो गई। हादसे के समय वह पानी की टंकी का ढक्कन लगाने छत पर चढ़े थे। मूल रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं जिले के रहने वाले चंचल परिवार के साथ सीमापुरी स्थित पुलिस कालोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी रुकमणि देवी, एक बेटा और बेटी है। दो वर्ष बाद चंचल सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात को आई तेज आंधी की वजह से चंचल की छत पर रखी टंकी का ढक्कन उड़कर नीचे गिर गया था। सुबह करीब 9 बजे वह ढक्कन लगाने चौथी मंजिल पर चढ़ गए और उनका पैर फिसल गया। नीचे गिरने के कारण गंभीर घायल हो गए। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जताया दुख
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोरोना से अपने दो जवानों की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि एएसआई शीशमणि पांडेय और विक्रम के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

पुलिस आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के सभी थाना प्रभारियों से बातचीत की। इस दौरान आयुक्त ने सभी जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। 

आयुक्त ने कहा कि वह बिना डरे हिम्मत से ड्यूटी करें। पुलिस के जवानों के लिए कोरोना से जंग में बढ़िया इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के लिए आइसोलेशन सेंटर, टेस्टिंग सेंटर, इलाज की व्यवस्था के अलावा घर से अलग रहने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed