{"_id":"5d3ceafd8ebc3e6c9b480fd6","slug":"two-arrested-over-thieft-jewellery-and-cash-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चाबी बनाने के नाम पर उड़ाते थे जेवर-नकदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चाबी बनाने के नाम पर उड़ाते थे जेवर-नकदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 28 Jul 2019 05:53 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 28 Jul 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
जेल मे हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी के गढ़ी में चाबी बनाने आए दो व्यक्ति घर से जेवरात समेटकर फरार होने लगे। गृहस्वामी ने शोर मचाया तो एक तो मौके पर ही पकड़ लिया गया। दूसरे को पुलिस के पेट्रोलिंग स्टाफ ने दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी अमर सिंह (45) और जुगनू सिंह (40) के पास से पुलिस ने उड़ाए गए जेवरात, कुछ चाबियां और औजार बरामद किए हैं। ये इससे पूर्व भी दिल्ली में अलग-अलग जगह पांच वारदात में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि डीडीए फ्लैट, गढ़ी, अमर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को गली में घूम रहे दो लोगों को अलमारी की चाबी बनवाने के लिए घर बुलाया। वे घर में पहुंचे और उसका ध्यान भटकाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए। वारदात के बाद वे वहां से चले गए।
विज्ञापन
इधर, गृहस्वामी ने अलमारी देखी तो जेवर गायब थे। उसने शोर मचाया और एक आरोपी अमर सिंह को दबोच लिया। शोर सुनकर दूसरे आरोपी जुगनू सिंह को एएसआई देवी सहाय, हवलदार राजेश व सेवा सिंह ने दबोच लिया। उनके पास से चोरी किया गया माल बरामद हो गया।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे चाबी बनाने के बहाने लोगों का ध्यान बंटाकर अलमारी से माल उड़ाते थे। ये पहले भी ऐसे केस में गिरफ्तार हो चुके हैं। अमर सिंह उदयपुर, राजस्थान और जुगनू मध्य प्रदेश का रहने वाला है।