सीबीआई की फर्जी वेबसाइट बनाकर बांट रहे थे नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई की फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का ऑफर देने वाले दो लोगो को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को सीबीआई में नौकरी देने का दावा कर रहे थे।
सीबीआई में नौकरी पाने के लिए लोगों में होड़ लग गई इसका परिणाम यह रहा कि वेबसाइट बनाने के एक महीने में ही इस पर लगभग 80 लाख हिट आए हैं।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक कोचिंग संचालक राजू सिंह मलिक और एलियास राजीव को गिरफ्तार किया गया है। वेबसाइट को बीटेक फाइनल ईयर के एक छात्र विक्रम परमार ने गैरकानूनी ढंग से लांच किया था।
ऐसे चल रहा था बड़ा खेल
www.cbirecindia.com यूआरएल की इस वेबसाइट पर सीबीआई में सफाईकर्मी से लेकर इंस्पेक्टर तक की नौकरी का विज्ञापन जारी किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि दोनों ने वेबसाइट बनाने के बाद इसमें सीबीआई से मिलता-जुलता लोगो भी लगाया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद उन्होंने पोर्टल के माध्यम से इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, फोटोग्राफर, हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल, फाइनेंशियल एडवाइजर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, कुक और टेलर आदि की नौकरियों का विज्ञापन जारी किया।
वेबसाइट बनाने वाले की पहचान छिपाने के लिए इसे अमेरिका आधारित सर्वर पर रजिस्टर किया गया था। सीबीआई ने यह बात अपनी एफआईआर में दर्ज की है।
सीबीआई को मिले कई अहम सबूत
फर्जी विज्ञापन के माध्यम से दोनों ने शातिरों ने स्वीपर पद के आवेदन के लिए 250 रुपए और इंस्पेक्टर पद के लिए 1500 रुपए की डिमांड की थी जो आवेदन करने वाले को आईडीबीआई बैंक में जमा करना था।
जानकारी के मुताबिक अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने संबंधित एकाउंट पर आवेदन फीस जमा कर दी थी, जिसे आरोपियों ने निकाल लिया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस फ्रॉड की जानकारी मिलने के बाद 3 मार्च को केस दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों को सात दिनों के भीतर मंगलवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि खोजबीन में लगी टीम को कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं जिसमें कई डिजिटल साक्ष्य भी हैं, जिनकी मदद से वे वेबसाइट को होस्ट करते थे। इसके अलावा उनके पास से आवेदन करने वाले लोगों की पैसों की रसीद भी मिली।