फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested including a woman fraudster for Jamtara web series style cheating

जामताड़ा वेब सीरीज स्टाइल में ठगी करने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman fraudster for Jamtara web series style cheating
arrest - फोटो : अमर उजाला
जामताड़ा वेब सीरीज से प्रेरित होकर क्रेडिट कार्ड धारकों से ठगी करने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। यह आरोपी कार्ड धारकों को फ्री गिफ्ट का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड व एक सीपीयू बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों की पहचान राजौरी गार्डन निवासी राजन सैनी व उसकी महिला संबंधी करोल बाग निवासी प्रीति को गिरफ्तार किया है। यह महिला एक बैंक में कार्यरत थी और नये क्रेडिट कार्ड धारकों की जानकारी राजन को देती थी। 
विज्ञापन


एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने 19 जनवरी को बैंक से क्रेडिट कार्ड मिला था और सोमवार दोपहर सवा तीन बजे उसे किसी आशीष ने बैंक कर्मी बनकर फोन किया। उसने कहा कि यह कॉल केवाईसी की पड़ताल व अपडेट के लिए की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिसवाल ने बताया कि महिला ने कॉल करने वाले को अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी व मोबाइल पर आया ओटीपी दे दिया। 

इसके कुछ मिनट बाद ही उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके कार्ड से 41 हजार रुपये की खरीदारी की गई है। इस पैसे से वन प्लस 7 टी प्रो मोबाइल खरीदा गया था। पुलिस को जांच में इस आरोपी की लोकेशन जनकपुरी में मिली। 

इसके बाद इन आरोपियों को राजौरी गार्डन व करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया गया। राजन ने पुलिस को बताया कि वह कॉल सेंटर में काम करता था और अन्य लोगों के नामों से फोन करने में माहिर हो गया था। 


वह जामताड़ा आधारित वेब सीरीज व उसमें ठगी करने वाले पात्रों से प्रभावित हुआ था। राजन व प्रीति नये क्रेडिट कार्ड धारकों को बैंक कर्मी बनकर फोन करते थे। यह लोग फ्री गिफ्ट वाउचर व गिफ्ट का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed