{"_id":"6ae8a90884e7fa9dbd099f13","slug":"guards-posted-at-delhi-threshold-a-tighter-grip-on-pollution-causing-vehicles-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2764-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली की दहलीज पर पहरा, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा गहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली की दहलीज पर पहरा, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा गहरा
विज्ञापन
चिल्ला, गाजीपुर, आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर पर जांच तेज, बीएस-6 से नीचे के वाहनों को लौटाया, सोमवार को बढ़ा वाहनों का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। सोमवार को अभियान के दूसरे दिन चिल्ला, गाजीपुर, आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बरकरार रखी। बीएस-6 मानक से नीचे के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश देने के बजाय सीमा से ही वापस लौटाया जा रहा है। सीमाओं पर पुलिस की सक्रियता बढ़ने से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकने पर जोर दिया जा रहा है।
चिल्ला बॉर्डर पर सोमवार को पुलिसकर्मी नोएडा और उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर उनके इंजन मानक की जांच करते नजर आए। रविवार को रामलीला मैदान में विपक्षी नेताओं की रैली के चलते यहां जांच में कुछ ढील दिखाई दी थी, लेकिन सोमवार को स्थिति बदली नजर आई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बीएस-6 से नीचे के मानक वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी।
गाजीपुर और आनंद विहार बॉर्डर पर भी वाहनों की जांच जारी रही, जबकि अप्सरा बॉर्डर पर पुलिसकर्मी दिल्ली में दाखिल होने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए थे। नियमों के दायरे में नहीं आने वाले वाहनों को वापस लौटना पड़ा। चारों प्रमुख सीमाओं पर जांच के जरिए प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही रोकने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
बढ़ा वाहनों का दबाव
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को दिल्ली आने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से नौकरी और कारोबार के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोग राजधानी पहुंचते हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में सीमाओं पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी सतर्कता के साथ जांच करते रहे। सीमाओं पर सख्ती का उद्देश्य प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की दिल्ली में एंट्री रोकना और वायु गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों को प्रभावी बनाना है।