फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for shooting at man for refusing to burst firecrackers

Delhi NCR News: पटाखा फोड़ने से मना करने पर गोली मारने वाले दो पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
केशवपुरम में दिवाली की रात नशे में गाली गलौज करते हुए चला रहे थे पटाखे
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से ड्रग्स, चोरी और झगड़े का मामले हैं दर्ज, पुलिस तीसरे आरोपी की कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली की देर रात गाली-गलौज और पटाखा फोड़ने से मना करने पर युवक को गोली मारने वाले वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक भानू शकूरपुर का रहने वाला है और केशवपुरम में दिवाली वाले दिन बहन के घर आया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवाजी एन्क्लेव निवासी अविनाश और वाल्मीकि कैंप केशवपुरम निवासी सन्नी उर्फ रफ्तार के रूप में हुई है। वहीं, पंजाबी बाग निवासी जीशान की पुलिस तलाश कर रही है।
शुरुआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। साथ ही दोनों चोरी और झगड़े के मामले में भी शामिल रहे हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर तड़के 4:20 बजे केशव पुरम थाना पुलिस को लॉरेंस रोड पर गोलीबारी की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि नशे की हालत में 4-5 व्यक्ति पटाखा चला रहे थे। पीड़ित भानु और उसके दोस्तों ने उन्हें पटाखा चलाने से मना किया। इसके बाद आरोपी अविनाश ने कई राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली भानु के पेट में लग गई जिसे तुरंत भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि भानु वाल्मीकि कैंप केशवपुरम में अपनी बहन के घर पर दिवाली मनाने के लिए आया था। रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच सन्नी, अविनाश और जीशान वहां पटाखे फोड़ रहे थे। वह सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज भी कर रहे थे। भानु और उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया। इस बात पर इनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। अविनाश ने पिस्टल निकाल कर कई राउंड फायरिंग कर दी जो भानु को लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर उनके भागने के रास्ते का पता लगाया गया। फिर मुखबिरों की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed