फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for gang-building and murder of youth

Delhi NCR News: दबदबा और गैंग बनाने के लिए की थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये बदमाशों तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन

-एक बदमाश पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, नाबालिग रहने के दौरान की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनकपुरी में दबदबा और गैंग बनाने के लिए एक युवक की हत्या करने वाले बदमाश और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की पहचान तिलक नगर निवासी मंगल और जीतू के रूप में हुई है। पुलिस सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों के कब्जे से चाकू, लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 20 नवंबर को जनकपुरी थाना पुलिस को खन्ना हॉस्पिटल के सामने पंखा रोड के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम और फोरेंसिक टीम से मौका मुआयना करवाने के बाद पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। मृतक की पत्नी ने उसकी शिनाख्त चाणक्य प्लेस पार्ट दो निवासी हनी चौहान के रूप में की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। जिसमें दो संदिग्ध स्कूटी से भागते हुए दिखे। वह स्कूटी युवती के नाम पर पंजीकृत थी। युवती ने स्कूटी के पीछे बैठे युवक की पहचान जीतू पासवान के रूप में की। युवती ने बताया कि जीतू उसका मंगेतर है। पुलिस ने जीतू को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने अपराध को कबूल कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी मंगल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि जीतू पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं मंगल पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगल के फोन से हत्या के कबूलनामे का एक वीडियो मिला। पूछताछ में मंगल ने बताया कि वह इलाके में दबदबा और अपना गैंग बनाना चाहता था। इसलिए उसने सोची समझी साजिश के तहत हनी की हत्या की और फिर उससे मोबाइल फोन लूटकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि मंगल ने नाबालिग रहने के दौरान भी एक हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed