फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for fraudulently demanding money from Union Minister in Delhi

केंद्रीय मंत्री को भेजा अश्लील वीडियो: कॉल उठाते ही लड़की करने लगी घिनौनी हरकत, फिर मांगे रुपये, दो गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 11:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Jul 2023 11:24 PM IST
सार

पुलिस टीम ने वीडियो कॉल व पैसे के लिए डिमांड करने वाले दोनों मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली। इसके बाद पुलिस ने भरतपुर के गोपालगढ़ थाना इलाके से जुलाई महीने की शुरूआत में दो आरोपी मो. वकील व मो. साहिब को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two arrested for fraudulently demanding money from Union Minister in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम का अधिकारी बनकर केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मोटी रकम की डिमांड करने का हैरान कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा समेत अन्य एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्सटॉर्शन कॉल करने वाले दो आरोपियों मो. वकील और मो. साहिब को भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री पटेल के निजी सचिव आलोक मोहन की ओर से 26 जून को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल को उठाते ही एक लड़की ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। लड़की ने तीन सेकंड अश्लील हरकतें की। इसके बाद फोन कट गया। कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री के व्हाट्सएप पर एक अश्लील वीडियो आई। इसके बाद आरोपियों ने केंद्रीय मंत्री को फोन किया और खुद को दिल्ली पुलिस की अधिकारी बताकर मोटी रकम मांगना शुरू कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उनके परिजन व रिश्तेदारों को भेज देंगे।
विज्ञापन


मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर शिवराज बिष्ट की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने वीडियो कॉल व पैसे के लिए डिमांड करने वाले दोनों मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली। इसके बाद पुलिस ने भरतपुर के गोपालगढ़ थाना इलाके से जुलाई महीने की शुरूआत में दो आरोपी मो. वकील व मो. साहिब को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह का मास्टरमाइंड साबिर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी एक संगठित सेक्सटॉर्शन रैकेट का हिस्सा पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेक्सटॉर्शन कॉल में आमतौर पर यौन प्रकृति के फोन/वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग सार्वजनिक करने की धमकी के साथ ब्लैकमेल करना शामिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed