फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for fraud of over Rs 74 lakh investment

Delhi NCR News: 74 लाख रुपये से अधिक निवेश की ठगी में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
-चीन में बैठे हैंडलर्स के लिए 10–12 बैंक खाते चलाए जा रहे थे
विज्ञापन

- दिल्ली में 74 लाख रुपये से अधिक की निवेश ठगी के दो मामलों में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 74 लाख रुपये से अधिक की साइबर निवेश ठगी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में म्यूल (किराए के) बैंक खाते, विदेशी हैंडलर, क्रिप्टोकरेंसी लेन-देन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए तैयार किया अत्याधुनिक डिजिटल ढांचा शामिल है। आरोपी चीन में बैठे हैंडलर्स के लिए लगभग 10-12 बैंक खाते चला रहे थे।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार पहले मामले में ग्रेटर नोएडा निवासी राहुल त्यागी को 27.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसने पीड़ित को सोशल मीडिया समूह में जोड़कर शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश का झांसा दिया गया और उससे कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। जांच में पता चला कि आरोपी कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था और विदेशी संचालकों के लिए लेन-देन में मदद करता था। इन खातों से जुड़े सिम कार्ड मोबाइल ऐप के जरिए दूर से संचालित किए जाते थे और पकड़े जाने से बचने के लिए खातों का सीमित समय तक इस्तेमाल किया जाता था। पूछताछ में त्यागी ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेशी नागरिकों खासकर चीन स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और करीब 10-12 बैंक खातों का संचालन करता था। उसे शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी और बाद में नकद भुगतान मिलता था। दूसरे मामले में पुलिस ने रोज़ा जलालपुर, ग्रेटर नोएडा यूपी निवासी रिंकू (36) को 47 लाख रुपये की निवेश ठगी में गिरफ्तार किया। इस मामले में पीड़ित से ठगी गई रकम में से 31.45 लाख रुपये रिंकू के बैंक खाते के जरिए ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article