फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for attacking ice-cream vendor

Delhi NCR News: आइसक्रीम विक्रेता पर हमला करने वाले दो पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली-पूर्व जिला पुलिस ने शाहीन बाग में आइसक्रीम विक्रेता पर हमला करने वाले दो आरोपियों वेलकम निवासी रेहान उर्फ इमरान (23) और अहमदाबाद निवासी फरीद (23) को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपियों ने आइसक्रीम विक्रेता से कीमत को लेकर झगड़ा किया और फिर चाकू से हमला कर दिया।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि यह घटना 11-12 सितंबर की रात की है। पीड़ित रोशन कुमार अपनी आइसक्रीम की गाड़ी लेकर जसोला की ओर जा रहे थे। नाला रोड स्थित एक एटीएम के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और आइसक्रीम की कीमत को लेकर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शाहीन बाग में मेट्रो लाइन के नीचे श्रम विहार कट के पास शुक्रवार शाम को दो आरोपियों को एक देसी पिस्तौल के साथ पकड़ लिया। तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed