{"_id":"6ab2a7a36dfa8e9a5f025960","slug":"two-arrested-for-allegedly-molesting-a-jnu-student-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156117-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, दो हिरासत में
विज्ञापन
छात्रा ने अभी पुलिस को नहीं दी लिखित शिकायत
जेएनयू सुपरवाइजर ने वसंतकुंज नॉर्थ थाने में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोमवार देर रात परिसर में एक छात्रा ने बाहरी युवकों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। अभी तक छात्रा ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। घटनाक्रम के संबंध में जेएनयू के सुपरवाइजर ने वसंतकुंज नॉर्थ थाना को शिकायत दी है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ताप्ती हॉस्टल के पास गाड़ी में सवार दो बाहरी युवकों ने छात्रा को गाड़ी के अंदर बैठने और शराब पीने के लिए ऑफर दिया और छेड़खानी की। छात्रा साबरमती ढाबा से वापस हॉस्टल लौट रही थी। घटनाक्रम की जानकारी छात्रा ने तुरंत गार्ड को दी, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की पीसीआर गाड़ियां भी पहुंच गईं। परिसर में गाड़ी को प्रवेश जेएनयू के एक छात्र के नाम से मिला था।
शिकायत में यह भी सामने आया कि छात्र के नाम पर बदल-बदल कर गाड़ियां आती हैं और वह उनकी एंट्री करवाता है। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर जेएनयू छात्र संघ सहित दूसरे छात्र संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने बताया कि जिस छात्र पर बाहरी युवकों को बुलाने का आरोप है, उसका पहले भी कई मामलों में नाम सामने आ चुका है।
विज्ञापन
जेएनयू सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की गई है। उनसे परिसर में गार्ड की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित करने और गाड़ियों की संघन जांच करने की मांग की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से उम्मीद है कि जिस छात्र के नाम से बाहरी युवकों को परिसर में प्रवेश मिला, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।