फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two army families leave village as they get tortured by local miscreants

जेवर: दबंगों की मारपीट और अभद्रता से परेशान दो सैनिक परिवारों ने छोड़ा गांव, पुलिस ने किया इनकार

Thu, 31 Dec 2020 10:59 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जेवर
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 31 Dec 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Two army families leave village as they get tortured by local miscreants
जेवर से पलायन कर किराए के मकान में रहने आया परिवार - फोटो : अमर उजाला

जेवर कोतवाली क्षेत्र के चौरोली में दबंगों से परेशान दो सैनिक परिवारों ने गांव छोड़ दिया। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोपी बुजुर्गों तक को नहीं छोड़ते हैं। 

विज्ञापन


वहीं, कोतवाली में शिकायत करने पर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने बजाय समझौते का दबाव बनाती है। जब इसका विरोध करो तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। दबंगई से परेशान एक परिवार ने मंगलवार शाम और दूसरे ने बुधवार सुबह गांव छोड़ दिया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है।
विज्ञापन


पहला मामला: 
चौरोली निवासी हरवीर सिंह के दो बेटे अरुण और प्रवीण सेना में हैं। हरवीर सिंह का आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व गांव के दबंगों ने घर में घुसकर उनके और भाई के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। आरोप है कि मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोपी लगातार परिजनों को धमकी देते रहे। हरवीर ने बताया कि उनके बेटे ने सोशल मीडिया और आला अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही। इसकी भनक लगने पर पुलिस ने मुकदमे से उनका नाम हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की। 

वहीं, हरवीर के बेटे प्रवीण ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि दबंगों के डर से माहौल रहने के लायक नहीं रहा तो उन्होंने अपने अफसरों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार को गांव छोड़ने के लिए कह दिया। सैन्य अधिकारियों ने परिवार को बरेली कैंट में रखने की इजाजत दे दी है। परिवार फिलहाल बरेली कैंट में रह रहा है।

दूसरा मामला: 
चैरोली में ही रहने वाले अशोक व योगेश शर्मा का परिवार पुश्तैनी मकान में रहता है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने घर के सामने बने चबूतरे को तोड़ दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। इसी बात से आरोपी रंजिश मानने लगे। 

28 दिसंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट व महिलाओं से अभद्रता करते हुए जमकर उत्पात मचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया। अशोक शर्मा का बड़ा बेटा शिवकुमार सेना में तैनात है। 

शिवकुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और गांव में भय का माहौल होने के कारण उनके चाचा योगेश शर्मा व पिता अशोक शर्मा ने बुधवार को गांव छोड़ दिया। शिवकुमार ने भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

डीसीपी तृतीय (ग्रेटर नोएडा) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चबूतरे को लेकर दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट हुई थी। पुलिस ने किसी भी मामले में सैनिकों के परिवार पर कार्रवाई नहीं की है, न किसी की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, किसी भी परिवार के गांव छोड़ने की खबर पूरी तरह से निराधार और गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed