{"_id":"69fb31e39ea4b86bb4030474","slug":"two-and-a-half-lakh-rupees-were-duped-in-the-name-of-making-the-video-of-a-youth-viral-arrested-from-alwar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135201-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवक का वीडियो वायरल करने के नाम पर ठगे ढाई लाख, अलवर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवक का वीडियो वायरल करने के नाम पर ठगे ढाई लाख, अलवर से गिरफ्तार
विज्ञापन
-उत्तर-पश्चिम जिला के साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद, छानबीन जारी
-शालीमार आग के एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बनाकर की थी 2.52 लाख की वसूली, आरोपी सेक्सटॉर्शन के अलावा ओएलएक्स के जरिए धोखाधड़ी में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजने के बाद बदमाशों ने शालीमार बाग के एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़ित से 2.52 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित लक्षित गोयल (21) नामक युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा है। आरोपी की पहचान रामगढ़, अलवर, राजस्थान निवासी अब्बास खान (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल आईफोन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्सटॉर्शन के अलावा ओएलएक्स से धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर-पश्चिम जिला की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पिछले दिनों लक्षित गोयल नामक युवक ने साइबर थाने में सेक्सटॉर्शन की एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसके फेसबुक अकाउंट पर निशा गुप्ता नामक एक युवती की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई। इसके बाद लक्षित की निशा से बातचीत होने लगी। एक दिन उसके मोबाइल पर निशा ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। इस दौरान वीडियो कॉल पर आरोपी ने लक्षित का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में पीड़ित के व्हाट्सएप पर वह ही वीडियो भेजकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। आरोपियों ने उससे कहा कि यदि वह पैसे नहीं देगा तो उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा।
लोकल पुलिस ने बताया, पूरे गांव के युवा साइबर ठगी में शामिल : पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी अब्बास खान की पहचान करने के बाद साइबर थाना पुलिस की एक टीम रामगढ़ स्थित आरोपी के गांव पहुंची। इस दौरान लोकल पुलिस की मदद की गई। दिल्ली पुलिस की टीम को जानकारी मिली कि गांव में जाकर आरोपी को गिरफ्तार करना बेहद मुश्किल काम है।
विज्ञापन
दरअसल पूरे गांव के युवा साइबर ठगी में शामिल हैं। मौका पड़ने पर सभी एक हो जाते हैं। जब भी दूसरे राज्य की पुलिस ने गांव में जाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया। टीम को खाली हाथ मौके से भागना पड़ा। ऐसे में दिल्ली पुलिस की टीम ने बेहद शातिर तरीके से योजना बनाई। लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पहले आरोपी के मकान की ठीक लोकेशन का पता किया गया। इसके बाद रात तीन से चार बजे के बीच जब सभी गहरी नींद में होते हैं, उस समय छापेमारी की योजना बनाई गई। लोकल पुलिस की मदद से देर रात को छापेमारी की गई। महज पांच मिनट के ऑपरेशन में आरोपी को गिरफ्तार कर टीम वहां से निकल गई और उसे दिल्ली ले आई।