फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Afghan nationals arrested for drug smuggling

Delhi: नशे में इस्तेमाल दवाओं की खेप अफगानी नागरिकों तक पहुंचाने आए दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की गोलियां बरामद

Mon, 19 Sep 2022 02:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 Sep 2022 02:02 PM IST
सार

तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 946 ग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट, 1885.8 ग्राम ट्रामाडोल टैबलेट और कैप्सूल (1000 टैबलेट और 3100 कैप्सूल) बरामद हुए। इन दवाओं का नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
Two Afghan nationals arrested for drug smuggling
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिमी जिला की नारकोटिक्स दस्ता ने नशे में इस्तेमाल दवाओं की खेप को अफगानी नागरिकों तक पहुंचाने आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दोस्त हैं और वह 25 लाख रुपए कीमत की दवा लेकर तिलक नगर के कृष्णा पार्क आए थे। जहां पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने कहां से दवाईयां ली थी और अफगान नागरिकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन सेल के एसीपी अरविंद कुमार को सूचना मिली कि जतिन नाम का युवक अफगान नागरिकों को दवा की खेप सप्लाई करने वाला है। 14 सितम्बर को पुलिस ने तिलक नगर इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने देखा कि दो युवक एक मकान में घुस गए हैं। पुलिस टीम ने उस घर पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान उत्तम नगर निवासी जतिन और तिलक नगर निवासी तरणजीत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके पास से 946 ग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट, 1885.8 ग्राम ट्रामाडोल टैबलेट और कैप्सूल (1000 टैबलेट और 3100 कैप्सूल) बरामद हुए। पुलिस टीम ने जतिन से पूछताछ करने के बाद उसके घर पर छापा मारा। जहां से पुलिस को 8790.6 ग्राम अल्प्राजोलम और 1165 ग्राम ट्रामाडोल मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि बरामद दवा बिना डॉक्टर के पर्ची के मेडिकल स्टोर पर नहीं मिलती है। आरोपी दवाओं को अफगानी नागरिकों को सप्लाई करते थे और फिर अफगानी नागरिक दवा को दिल्ली और एनसीआर के स्लम इलाके में उसे बेचते थे। इन दवाओं का नशे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। स्लम इलाके में इस तरह की दवाओं की मांग है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर इनके गैंग में शामिल अन्य लोगों की धर पकड़ का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed