फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twitter war between aap sanjay singh and bjp giriraj singh

गिरिराज सिंह और संजय सिंह के बीच ट्विटर वार, साक्षी महराज को भी बनाया निशाना

Mon, 28 Mar 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
twitter war between aap sanjay singh and bjp giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व आप नेता संजय सिंह के बीच रविवार को दिलचस्प ट्विटर वार देखा गया। दरअसल, रविवार सुबह संजय सिंह ने ट्वीट किया कि क्या आदित्यनाथ, साक्षी महराज, गिरराज सिंह विदेश में हैं?

विज्ञापन


क्या इन बड़बोले नेताओं में हिम्मत है कि अफजल गुरू की मुर्दाबार के नारे लगा सकें? इसके कुछ देर बाद गिरिराज सिंह ने जवाब दिया कि हम हर उस व्यक्ति का मुर्दाबाद करते हैं तो भारत विरोधी हो। चाहे वह अफजल गुरू हो या कोई और।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद फिर संजय सिंह ने ट्वीट किया कि पीडीपी अफजल गुरू को शहीद मानती है और आप पीडीपी के साथ हैं। तो क्या आप भाजपा-पीडीपी मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 4.43 बजे के इस ट्वीट के बाद गिरिराज सिंह का कोई जवाब नहीं आया। संजय सिंह का कहना है कि  गिरिराज सिंह और भाजपा के नेताओं में हिम्मत है तो उनको पीडीपी से साथ किए गए गठबंधन पर सफाई देनी चाहिए। राष्ट्रवाद की झंडाबदारी कर रही भाजपा का इस मसले पर रुख देशवासी जानना चाहते हैं।

टैक्स के लिए सरकार चलाएगी अभियान

twitter war between aap sanjay singh and bjp giriraj singh
संजय सिंह

व्यापारियों को टैक्स के दायरे में लाने के लिए दिल्ली सरकार अगले महीने से एक अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत बीस लाख सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को वैट विभाग में पंजीकरण कराना होगा।

सरकार राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पंपलेट आदि के जरिये अभियान को आगे बढ़ाएगी। वहीं, रेडियो व अखबारों में भी इसका प्रचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed