{"_id":"58406d5f4f1c1bb61fde7a82","slug":"twitter-account-of-congress-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट हैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट हैक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
सार
पार्टी का ई मेल भी हैक, साइबर सेल ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
twitter
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर एकाउंट को हैक करने के अगले ही दिन कांग्रेस पार्टी के ईमेल और ट्विटर एकाउंट के साथ-साथ मीडिया संयोजक प्रणव झा का एकाउंट भी हैक होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अन्येष राय ने बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार रात करीब एक बजे ईमेल के जरिए राहुल का एकाउंट हैक होने की शिकायत दी। इसमें कहा गया है कि हैकर्स ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के ट्विटर एकाउंट हैक करने के बाद उसपर कई आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।
विज्ञापन
हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद इन पोस्ट को कुछ समय बाद हटाया जा सका। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी कि इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह इंडियन नेशनल कांग्रेस का ट्विटर एकाउंट, ईमेल और मीडिया संयोजक प्रणव झा का ट्विटर एकाउंट हैक हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने ट्विटर इंडिया के अधिकारियों से कुछ जानकारी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि ट्विटर इंडिया ने शुरुआती जांच के बाद पुलिस को बताया है कि उनका एकाउंट हैक नहीं किया गया बल्कि उसे हैंडल करने वाले किसी शरारती शख्स ने यह काम किया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के लिए पुलिस ने राहुल गांधी के ट्विटर एकाउंट पर पिछले एक सप्ताह में किए गए पोस्ट की जानकारी भी मांगी है। साथ ही पुलिस राहुल गांधी के ट्विटर हैंडलरों से भी इस बाबत पूछताछ करेगी।