फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Twenty years old girl Blackmail and assaulted by facebook friends

21 वर्षीय युवती को ब्लैकमेल कर दो युवक करते रहे दुष्कर्म

Mon, 18 Mar 2019 10:21 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Twenty years old girl Blackmail and assaulted by facebook friends
सांकेतिक तस्वीर

21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए एक युवक से हुई दोस्ती के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। आरोपी ब्लैकमेल कर लगातार वारदात को अंजाम देने लगा। इसी दौरान युवती की एक अन्य युवक से दोस्ती हुई।

विज्ञापन


उसने आरोपी की सारी करतूत अपने नए दोस्त को बताई तो आरोपी ने उसकी मदद का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब दोनों ही लड़के ब्लैकमेल कर युवती के साथ अलग-अलग समय में दुष्कर्म करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पहाड़गंज थाना पुलिस से की। पुलिस ने गौतमबुद्धनगर और हिसार निवासी दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहती है। 2016 में उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए गौतमबुद्धनगर निवासी साहिल से हुई। दोनों मिलने-जुलने लगे। जून 2016 में साहिल पीड़िता को पहाड़गंज के एक होटल में ले गया, वहां उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी उसको सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे युवक ने मदद का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

इस बीच पीड़िता हिसार निवासी अवनीश नामक एक युवक के संपर्क में आई। पीड़िता ने अपना सारा दर्द उसे बताया। अवनीश ने युवती की मदद करने का भरोसा देकर आरोपी साहिल का उससे मोबाइल नंबर ले लिया। इस बीच आरोपी ने पीड़िता को मिलने की बात कर नोएडा सिटी सेंटर बुलाया। वहां से आरोपी पीड़िता को नोएडा सेक्टर-17 के एक गेस्ट हाउस में ले गया।

वहां आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उसने साहिल से उसके वीडियो व फोटो ले लिए हैं, वह उन्हें सोशल मीडिया पर डाल देगा। उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच दोनों आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।  पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed