फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Twenty Eight year old was shot dead by unknown assailants in Welcome area of Delhi

दिल्ली: वेलकम इलाके में दिनदहाड़े टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 27 May 2019 05:16 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 27 May 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Twenty Eight year old was shot dead by unknown assailants in Welcome area of Delhi
हत्या के बाद इलाके में छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रविवार को दिनदहाड़े एक टैक्सी चालक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद इमरान (27) के रूप में हुई। स्कूटी सवार बदमाशों ने उस पर दर्जनभर से अधिक गोलियां दागीं। 8 से 10 गोलियां लगने से इमरान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इमरान अपनी पत्नी अंशु व दो-ढाई साल के जुड़वा बेटों के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहता था। वह कार चालक था। कुछ समय पूर्व तक इमरान वेलकम के लकड़ी मार्केट में अपने छोटे से मकान में रहता था। बाद में वह परिवार के साथ शास्त्री पार्क शिफ्ट हो गया। रविवार दोपहर करीब 2.00 बजे इमरान अपने वेलकम स्थित मकान को किसी किरायेदार को दिखाने गया था। इस बीच लकड़ी मार्केट के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। उसके सीने, पेट और हाथ पर करीब 8 से 10 गोलियां लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, गोलियां चलती देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी व इमरान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इमरान की किसी से कोई रंजिश तो नही थी, जिस तरह गोलियां बरसाई गईं उससे लगता है कि रंजिश के चलते उसे मारा गया है। पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहफूज खान मर्डर केस से तो नहीं जुड़े हत्याकांड के तार

वेलकम इलाके के कर्दमपुरी स्थित कब्रिस्तान में 11 जनवरी 2019 को वेलकम निवासी मेहफूज खान नामक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मेहफूज अपनी बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। इस दौरान बदमाशों ने 8-10 गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने रियाजुद्दीन उर्फ बिल्ली और अरमान उर्फ शिकारा नामक दो आरोपियों को दबोचा था। दोनों ने खुलासा किया था कि हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सलीम है। दरअसल, सलीम की बहन से मेहफूज का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी वजह से सलीम ने मेहफूज की हत्या कर दी। रविवार को जिस मोहम्मइ इमरान की हत्या हुई वह सलीम का भाई बताया जा रहा है। आशंका है कि कि मेहफूज हत्याकांड का बदला लेने के लिए ही इमरान की हत्या की गई।

गैंगवार की भी आशंका
आशंका यह भी जताई जा रही है कि गैंगवार के चलते इमरान को मौत के घाट उतारा गया है। कई अहम कड़ी आपस में जुड़ती नजर आ रही हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी इस बाबत जानकारी जुटा रही है, लेकिन पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed