फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poisonous liquor has died, so far 87 people die

यूपी से उत्तराखंड तक छापे, अब तक 108 की मौत, कई अभी अस्पताल में भर्ती

Sun, 10 Feb 2019 05:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor has died, so far 87 people die
विलाप करते परिजन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। इनमें 74 सहारनपुर जिले और 34 लोग हरिद्वार जिले के हैं। दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से हादसे की जांच करेगी। यूपी सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


इन मौतों के बाद नींद से जागा प्रशासन ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है। मामले में सहारनपुर, कुशीनगर के पुलिस कप्तानों दिनेश पी. और राजीव नारायण मिश्रा को भी हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन


सरकार की सख्ती के बाद प्रशासन ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कई जगह शराब की भट्ठियां पकड़ीं और लहन बरामद किया। सहारनपुर में अब तक 39 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 35 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में प्रशासन और आबकारी विभाग की टीमें दोषियों की धरपकड़ में जुटी हैं। टीम ने बाल्लुपुर गांव में खेतों से शराब बनाने का सामान जब्त किया है। 


 

सहारनपुर के थाना नागल, गागलहेड़ी और देवबंद के 16 गांवों के लोग जहरीली शराब की चपेट में आए हैं। सहारनपुर में शनिवार शाम तक मरने वाले 49 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ था। वहीं, मेरठ में भर्ती 27 में 19 लोगों की मौत हुई है। 
 

आबकारी मंत्री ने माना, यूपी में बिकती है कच्ची शराब

हालांकि डीएम, एसएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे तक 46 शवों के पोस्टमार्टम हुए। इनमें 36 की मौत शराब के कारण हुई, जबकि 10 की मौत का कारण विसरा जांच की रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।  

दूसरी ओर, हरिद्वार के भगवानपुर तहसील क्षेत्र के बिंडुकखड़क, बाल्लुपुर, जहाजगढ़ समेत छह से अधिक गांवों के लोग जहरीली शराब का शिकार हुए हैं। बिंडुकखड़क के छह लोगों की शनिवार को मौत हो गई। 

गंभीर हालत के चलते 50 लोगों को रुड़की के सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। इन लोगों ने तेरहवीं के भोज से लौटते वक्त शराब खरीदी थी। हालांकि, प्रशासन आधिकारिक तौर पर 21 लोगों के मरने की ही पुष्टि कर रहा है। 

इन पर कार्रवाई
कुशीनगर में आबकारी अधिकारी समेत 6 और सहारनपुर में आबकारी अधिकारी समेत चार लोगों को निलंबित किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी कई लोगों को निलंबित किया गया था। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

उत्तराखंड सरकार ने 2-2 लाख देने का किया एलान

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और बीमार लोगों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। यूपी सरकार ने शुक्रवार को ही मुआवजे की घोषणा कर दी थी। 

शराब कांड के लिए सरकारें जिम्मेदार : हरीश रावत
सहारनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शराब से मरने वालों के आश्रितों को यूपी व उत्तराखंड की सरकारें पांच लाख रुपये मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी भी दें। उन्होंने शराब कांड के लिए दोनों राज्यों की भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

शर्मनाक घटना : सिंधिया
कांग्रेस के नव नियुक्त महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सहारनपुर में जहरीली शराब से मौत की घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि सहारनपुर के जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित के फौरन इलाज और दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed