TVS मोटर कंपनी ने स्पेयर पार्ट्स की जालसाजी रोकने के लिए ब्रांड प्रोटेक्षन प्रोग्राम लॉन्च किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर्स की अग्रणी निर्माता, टीवीएस मोटर कंपनी ने स्पेयर पार्ट्स की जालसाजी रोकने के लिए ब्रांड प्रोटेक्षन प्रोग्राम प्रारंभ किया है।
कंपनी ने दिल्ली पुलिस की डीआईयू के सहयोग से हाल ही में करोल बाग के बाजार में ओम ऑटो स्पेयर्स, सेठी एण्ड संस तथा रविंदर केबल्स पर छापा मारकर 12 लाख रु. के नकली पार्ट तथा रैपर्स एवं लेबल्स जैसे पैकेजिंग मटेरियल बरामद किए तथा कॉपीराइट एक्ट के प्रावधानों के तहत रिटेलर्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही प्रारंभ की।
ब्रांड प्रोटेक्षन प्रोग्राम टीवीएस मोटर कम्पनीज़ के 4000 टच प्वाईंट्स के द्वारा ग्राहकों को असली पार्ट्स की उपलब्धता व वितरण की गारंटी देता है। सावधानी रखने के लिए कंपनी ने 100 अधिकृत पार्ट्स स्टॉकिएस्ट (एपीएस) नियुक्त किए हैं, जो देश के हर गांव / शहर में रिटेल बाजार में असली पार्ट्स की आपूर्ति करेंगे।
टीवीएस मोटर कंपनी निजी गैराज मैकेनिकों तथा ग्राहकों के फायदे के लिए नियमित समय अंतराल पर आउटरीच प्रोग्राम चलाती है, ताकि उन्हें इन उत्पादों की विश्वसनीयता जांचने में मदद की जा सके।
क्वालिटी के प्रति समर्पित रहने के कंपनी के उद्देष्य और ग्राहकों को केंद्र में रखते हुए यह कदम वाहन की सुरक्षा व लंबी आयु सुनिष्चित करेगा। टीवीएस मोटर कंपनी ग्राहकों को बेहतर उत्पाद प्रदान करके उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए समर्पित है तथा व्यापार के अनैतिक तरीकों पर रोक लगाने के लिए इस अभियान को आगे बढ़ाती रहेगी।