फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tution teacher molested girl in faridabad

छात्रा की चीख ने खोली टीचर की शर्मनाक करतूत

Sun, 18 Jan 2015 08:38 AM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
Tution teacher molested girl in faridabad

सिटी थाना क्षेत्र में दस साल की एक बच्ची के साथ एक ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


सिटी थाने में दर्ज मामले के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है। यहां किराये के मकान में रहता है।

शनिवार को उसकी 10 वर्षीय बच्ची स्कूल से छुट्टी के बाद घर आई। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला ट्युशन टीचर बच्ची को बुलाकर अपने कमरे पर ले गया।

दुष्कर्म का भी किया प्रयास

Tution teacher molested girl in faridabad

वहां जाने के बाद उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने विरोध कर शोर मचा दिया।

बच्ची का शोर सुनकर अन्य लोग वहां पहुंच गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना की जानकारी किसी ने उसे फोन पर दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

एसएचओ सुखवीर सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगाें और बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू दिखा महिला संग की मनमानी

Tution teacher molested girl in faridabad

चाकू दिखाकर एक महिला से अश्लील हरकतें की गईं। महिला ने जब विरोध किया तो उससे मारपीट कर एक खाली प्लॉट में ले जाया गया। पीड़िता के शोर मचाने पर कुछ लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी महिला एएसआई सीमा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। इसके साथ ही पीड़िता से आरोपी का का स्केच बनवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed