फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tussle between cp and jcp gurgaon over rape case

रेप केस को लेकर महिला IPS ने कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 29 Sep 2015 07:43 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
tussle between cp and jcp gurgaon over rape case

गुड़गांव की ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा ने कमिश्नर नवदीप सिंह पर एक रेप केस की जांच को लेकर कई गंभीर आरोपों लगाए हैं जिसमें मानसिक प्रताड़ना भी शामिल है।

विज्ञापन


भारती ने हरियाणा डीजीपी वाईपी सिंघल को पत्र लिखते हुए नवदीप सिंह विर्क पर आरोप लगाया है कि विर्क उन्हें एक केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी वो जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


भारती का दावा है कि विर्क उनके करियर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। गौरतलब है कि ये सारा मामला पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ जब भारती को एक रेप केस की जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'खूबसूरत रेप पीड़िता को बचाना चाहते हैं कमिश्नर'

पूर्व डिप्टी कमिश्नर के बेटे पर है रेप का केस

tussle between cp and jcp gurgaon over rape case

बता दें कि भारती को जिस रेप केस की जांच सौंपी गई थी वो एक एमएनसी के एक्जिक्यूटिव अजय भारद्वाज के खिलाफ थी। यह केस इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि अजय भारद्वाज गुड़गांव के पूर्व डिप्टी कमिश्नर के बेटे भी हैं।

अजय पर आरोप था कि उसने अपने आरडी सिटी स्थित घर में अपनी लिव-इन-पार्टनर के साथ रेप किया है और उसका बच्चा भी है। भारद्वाज को 1 अगस्त 2014 में गुड़गांव पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था।

भारद्वाज के खिलाफ धारा 376(रेप) और 506(आपराधिक मामला) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि भारद्वाज की लिव-इन-पार्टनर ने उसपर तीन साल से भी ज्यादा समय तक रेप का आरोप लगाया था।

इसके साथ ही भारद्वाज ने महिला को शादी का झांसा देकर उसकी पहली शादी के तलाक ‌से मिले सारे पैसे भी हड़प लिए। बता दें कि भारद्वाज पहले से ही शादीशुदा है और उसने लिव-इन पार्टनर से वादा किया था कि वो अपनी बीवी से तलाक लेकर उससे शादी करेगा।

जबरदस्ती हो रही है भारद्वाज को दोषी ठहराने की कोशिश

tussle between cp and jcp gurgaon over rape case

ज्वाइंट कमिश्नर भारती अरोड़ा का इस मामले में कहना है कि उसने इस रेप केस की जांच में पाया है कि पुलिस किसी भी तरह भारद्वाज को दोषी ठहराना चाहती है।

एफआईआर में जो भी आरोप दर्ज है उसे जबरदस्ती भारद्वाज पर मढ़ने की कोशिश की जा रही है। डीजीपी को अपने पत्र में भारती ने लिखा है कि वो अपने काम के दौरान अपने सीनियरों से नहीं डरती हैं।

भारती ने आगे लिखा है कि उन्हें नहीं पता कि क्यों पुलिस कमिश्नर, अजय भारद्वाज को दोषी ठहराने पर अमादा हैं और जो पीड़िता है वो पुलिस कमिश्नर की तरह ही काम करती है।

भारती का कहना है कि वो जब भी उनके दफ्तर में आती है तो उसे वो सभी बातें पता होती हैं जो भारती ने कमिश्नर ऑफिस में अपने अफसरों से की थीं।

ये भी पढ़ें: 'खूबसूरत रेप पीड़िता को बचाना चाहते हैं कमिश्नर'

कमिश्नर ने कहा था जांच छोड़ दो वरना...

tussle between cp and jcp gurgaon over rape case

भारती ने डीजीपी को लिखे अपने पत्र में बताया है कि पुलिस कमिश्नर ने उसे एक दिन ट्रैफिक मामलों को लेकर कुछ विमर्श करने को बुलाया और बाद में धमकी दी कि वो अजय भारद्वाज रेप केस की जांच से दूर रहे वरना उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

तब भारती ने विर्क से कहा कि उनका रिकॉर्ड बिल्कुल साफ है और वो किसी से नहीं डरती और वो ये जांच नहीं छोड़ेंगी। इस पर कमिश्नर ने भारती को धमकाया कि अगर वो इस केस की जांच नहीं छोड़ती हैं तो रेप पीड़िता ने उनपर कुछ आरोप लगाए हैं उनके बिनाह पर कमिश्नर भारती को दोषी ठहरा देंगे।

भारती ने अपने पत्र में ये भी लिखा है कि अगर उनकी बातों पर विश्वास ना हो तो कमिश्नर के कमरे में कुछ छिपे कैमरे लगे हैं जिसमें सारी बातें रिकॉर्ड होंगी, अगर कोई चाहे तो उसकी फुटेज भी देख सकता है।

रेप आरोपी की बहन से हैं भारती के निजी संबंध

tussle between cp and jcp gurgaon over rape case

कमिश्नर विर्क ने अपनी सफाई में कहा ‌है कि वो किसी ऐसी शिकायत के बारे में नहीं जानते इसलिए वो कोई कमेंट नहीं करेंगे। भारद्वाज पर गलत आरोप मढ़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मेरी गुड़गांव में पोस्टिंग से बहुत पहले ही अजय को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया था।

विर्क ने आगे कहा कि रेप पीड़िता ने भारती के ऊपर कई इल्जाम लगाए हैं। जैसे भारती अजय और उसके परिवार को बचाने की कोशिश कर रही हैं और अजय की बहन को भारती निजी तौर पर जानती हैं।

इन सारे आरोपों की जांच में ये सभी सही पाए गए हैं इसलिए एक स्पेशल रिपोर्ट हरियाणा के डीजीपी को भेजी गई है, जिससे वो भारती के खिलाफ जरूरी कार्रवाई कर सकें।

ये भी पढ़ें: 'खूबसूरत रेप पीड़िता को बचाना चाहते हैं कमिश्नर'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed