{"_id":"59c651a42128318401f63f27abe162b2","slug":"turned-out-married-american-woman-accused-of-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा निकला अमेरिकी युवती से दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा निकला अमेरिकी युवती से दुष्कर्म का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 21 Mar 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी युवती से दुष्कर्म का आरोपी अफ्रीकन युवक डेविड शादीशुदा है। वह अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक अमेरिकी युवती के साथ बालाजी गेस्ट हाउस में हुए दुष्कर्म की घटना के बाद सदर थाना पुलिस व साइबर सेल ने जांच में आरोपी के एक ठिकाने का पता लगा है।
विज्ञापन
वह सेक्टर-46 में 1567 नंबर मकान में किराये का कमरा लेकर उत्तराखंड निवासी अपनी पत्नी के साथ रहता है। इसी साल फरवरी माह में उसने नाइजीरिया में शादी की थी। पत्नी का पालन-पोषण अनाथालय में हुआ है।
विज्ञापन
उसका कोई नहीं है। उधर, छानबीन में पता चला है कि आरोपी एकेईएच डेबिड एक्सपोर्ट गारमेंट के कारोबार से जुड़ा है। 21 दिन पहले वह सेक्टर-46 में किराये पर रह रहा था। इससे पहले वह कहां रहता था, यह नहीं पता चल पाया है।